Bhagalpur News: कटिहार : सौ साल से आस्था का दीप जला रहा सेमापुर का दुर्गा मंदिर
भागलपुर, अक्टूबर 7 -- Bhagalpur News: कटिहार से शशिरमण की रिपोर्ट सेमापुर। सेमापुर मुख्य बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थल नहीं, बल्कि करीब एक सदी से क्षेत्र की धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। पीढ़ियां बदलती गईं, बाजार का स्वरूप बदलता गया, लेकिन मां दुर्गा के इस दरबार के प्रति लोगों की आस्था आज भी कायम है। नवरात्र के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ और धार्मिक आयोजनों से पूरा बाजार भक्तिमय हो उठता है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस मंदिर का इतिहास करीब सौ वर्ष पुराना है। बताया जाता है कि मुंशी गोप ने मंदिर निर्माण के लिए अपनी जमीन दान की थी। मान्यता है कि उन्हें स्वप्न में मां दुर्गा के दर्शन हुए थे। इसके बाद उन्होंने मंदिर निर्माण कराया और मां की प्रतिमा स्थापित की। धीरे-धीरे यह स्थान आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.