भागलपुर, अगस्त 24 -- Bhagalpur News: कटिहार से शशि रमण की रिपोर्ट कटिहार। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अधूरे आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के उद्देश्य से कटिहार नगर निगम द्वारा सोमवार से 15 दिवसीय विशेष "आवास पूर्ण महाअभियान" की शुरुआत की गई। अभियान के तहत नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 1 से 45 तक लाभार्थियों के साथ वार्डवार बैठक कर आवास निर्माण की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। अभियान के प्रम दिन वार्ड संख्या 39 एवं 41 में लाभार्थियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में वार्ड 39 के पार्षद बिपीन बिहारी चौबे तथा वार्ड 41 के पार्षद प्रतिनिधि शौराव मालाकार उपस्थित रहे। बैठक के दौरान नगर आयुक्त संतोष कुमार ने लाभार्थियों से व्यक्तिगत रूप से एक-एक कर बातचीत की तथा आवास निर्माण में आ रही समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रथम अथवा द्वितीय किस...