Bhagalpur News: कटिहार : सदर अस्पताल का लिफ्ट बना शोभा की वस्तु
भागलपुर, अक्टूबर 3 -- Bhagalpur News: कटिहार से रामनिवास शर्मा की रिपोर्ट अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत सह मंत्री विनय सिंह ने आरोप लगाया कि सदर अस्पताल का लिफ्ट मरीज के इस्तेमाल में काम नहीं आ रहा। लाखों रुपए की लागत से बना लिफ्ट शोभा की वस्तु बन कर रह गया है। विभाग सह संयोजक विक्रांत सिंह, नगर सह मंत्री रवि सिंह और विशाल सिंह ने बताया कि शिशु वार्ड तीसरा तल्ला पर अवस्थित है। बिना लिफ्ट के वहां जाना परेशानी का सबब बन गया है। सदर अस्पताल के भवन में चार अलग-अलग लिफ्ट की व्यवस्था की गई थी। कुछ दिनों तक लिफ्ट के सहारे इमरजेंसी सेवा और गंभीर रूप से बीमार रोगियों और प्रसूताओं को इसका लाभ मिला। बाद में रखरखाव और उदासीनता के कारण लिफ्ट सेवा बंद हो गई।लगभग 2 - 3 माह से लिफ्ट का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बंद होने से सबसे अधिक प्रसूताओं को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.