भागलपुर, अक्टूबर 12 -- Bhagalpur News: कुरसेला से शशि रमण की रिपोर्ट प्रखंड के शाहपुर धर्मी पंचायत के कटरिया गांव से गंगा-कोसी संगम तट पर्यटक स्थल जाने वाली सड़क कलबलिया पुल से पहले काफी दूर तक टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क की बदहाली के कारण संगम स्थल आने-जाने वाले श्रद्धालुओं, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर चारपहिया वाहनों से संगम तट तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। गंगा सेवक संगम बाबा ने बताया कि बाढ़ के दौरान पुलिया के पास सड़क क्षतिग्रस्त होकर ध्वस्त हो गई। मार्ग में कई अन्य जगहों पर भी सड़क टूट गई है। इससे गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के लिए संगम तट पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ गई है। सड़क के बड़े हिस्से में दरारें और टूट-फूट होने से आवागमन के दौरान दुर्घटना की आशंका भ...