Bhagalpur News: कटिहार : विनोदपुर में डस्टबिन से नवजात का शव मिलने से सनसनी, जांच की मांग
भागलपुर, जुलाई 13 -- Bhagalpur News: कटिहार से चन्दन कुमार की रिपोर्ट नगर थाना क्षेत्र के विनोदपुर स्थित एमजेआर हॉस्पिटल के समीप सोमवार देर रात डस्टबिन में एक नवजात बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। नवजात का शव मिलने से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डस्टबिन में नवजात का शव पड़े होने की सूचना मिलते ही लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.