भागलपुर, अक्टूबर 29 -- Bhagalpur News: प्राणपुर, एक संवाददाता। विद्युत शक्ति उप केंद्र प्राणपुर में चारदिवारी के अभाव में चारागाह बना हुआ है। जिस कारण बराबर अप्रिय घटना घटने का संभावना बनी रहती है। नौ बीघा जमीन में विद्युत शक्ति उप केंद्र अवस्थित है। जिसमें 5 बीघा जमीन अतिक्रमित है।दबंगों द्वारा जोर जबरदस्ती खेती की जाती है। शेष जमीन में विद्युत शक्ति उप केंद्र खुले में संचालित होता है। जिस कारण दिन भर बकरी,गाय,भैंस का चारागाह बना हुआ है। पूर्व में करंट से एक गाय की मृत्यु हो गई थी जिसे लेकर गाय मालिक द्वारा हो हंगामा कर मुआवजा भी लिया था। विभागीय अभियंता विजयकांत ठाकुर से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि चारदीवारी के अभाव में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के मौसम में जल जमाव की समस्या विकराल रूप से रहती है। जिस कारण बराबर अप्र...