भागलपुर, अक्टूबर 15 -- Bhagalpur News: कुरसेला (कटिहार) से मणिकांत रमण की रिपोर्ट शारदीय नवरात्र के अवसर पर एजी बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर पूजा समिति की ओर से आयोजित श्रीराम कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कथा व्यास पूज्य प्राची देवी जी ने भगवान श्रीराम के अवतार, राम नाम की महिमा और रामचरितमानस के महत्व का वर्णन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। राम जन्मोत्सव के प्रसंग पर कथा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कथा के दौरान प्राची देवी जी ने कहा कि रामचरितमानस केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला मार्गदर्शक है। इसे घर में रखने के साथ नियमित अध्ययन और इसके आदर्शों को जीवन में अपनाना भी जरूरी है। इससे परिवार में संस्कार और सद्भाव मजबूत होते हैं। उन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती के संवाद के मा...