भागलपुर, सितम्बर 3 -- Bhagalpur News: कटिहार, एक संवाददाता। कुर्सेला थाना क्षेत्र के नया चौक स्थित बजरंगबली मंदिर के पीछे बुधवार शाम रंगदारी की मांग को लेकर दवा व्यवसायी के साथ मारपीट और रुपये लूटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब आधा दर्जन बदमाशों ने नीरज मेडिकोज के संचालक घनश्याम चौधरी (60) को दुकान से बाहर खींच लिया और लाठी-डंडे व रॉड से पिटाई कर दी। मारपीट में व्यवसायी के सिर में गंभीर चोट लगी और वह लहूलुहान हो गए। घटना के बाद बाजार के दुकानदारों में दहशत का माहौल है। पीड़ित व्यवसायी ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उनसे हर माह 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग की जा रही थी। रंगदारी नहीं देने पर बुधवार शाम बदमाश दुकान पर पहुंचे और उन्हें बाहर खींचकर पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उनके गले में रस्सी बांध दी और ...