Bhagalpur News: कटिहार : युवक की गला रेतकर हत्या, प्रेम प्रसंग की आशंका
भागलपुर, सितम्बर 6 -- Bhagalpur News: कुरसेला, कटिहार से शशिरमण थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के समीप बहियार में शनिवार की रात बदमाशों ने एक युवक की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान डुमरिया निवासी मोहम्मद तबारक (25) के रूप में हुई है। युवक का शव गांव के समीप बांसबिट्टा के निकट एक मचान के पास पड़ा मिला। गले पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। यह भी पढ़ें- कुरसेला : युवक की गला रेतकर हत्या, प्रेम प्रसंग की आशंका सूचना पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.