भागलपुर, जुलाई 18 -- Bhagalpur News: कटिहार से चंदन कुमार कर्ण की रिपोर्ट जिले में मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर कटिहार पुलिस ने विशेष पहल शुरू की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर थाना एवं सहायक थाना क्षेत्र के चिन्हित मॉर्निंग वॉक स्थलों पर प्रतिदिन सुबह विशेष पुलिस गश्ती कराई जाएगी। इसका उद्देश्य महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों तथा सुबह टहलने निकलने वाले नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। एसपी ने बताया कि सुबह 5 बजे से 8 बजे तक पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल चिन्हित स्थलों पर नियमित रूप से गश्त करेंगे। इस व्यवस्था के तहत महिला थाना द्वारा सहायक थाना क्षेत्र तथा अनुसूचित जाति/जनजाति थाना द्वारा नगर थाना क्षेत्र के निर्धारित मॉर्निंग वॉक स्थलों पर भी विशेष निगरानी रखी जाएग...