भागलपुर, अगस्त 8 -- Bhagalpur News: कटिहार से शशि रमन की रिपोर्ट जिले में नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार को महानंदा नदी के सभी प्रमुख गेज स्थलों पर जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। वहीं गंगा, बरंडी, कारी कोसी और कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है। हालांकि रिपोर्ट के अनुसार अधिकांश नदियों का जलस्तर अभी खतरे के निशान से नीचे है। महानंदा नदी के झौआ में सुबह छह बजे 30.26 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया था, जो दोपहर 12 बजे घटकर 30.15 मीटर रह गया। बहरखाल में 29.80 से घटकर 29.69 मीटर, आजमनगर में 28.49 से 28.40 मीटर और धबौल में 27.75 से 27.66 मीटर हो गया। इसी तरह कुर्सेल में 30.24 से 30.13, दुर्गापुर में 27.49 से 27.41 तथा गोविंदपुर में 25.83 से 25.80 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया।दूसरी ओर गंगा नदी के रामायणपुर में जलस्तर 25.60 से बढ़कर 25....