Bhagalpur News: कटिहार : महानंदा नदी से युवक का शव बरामद
भागलपुर, अक्टूबर 12 -- Bhagalpur News: कटिहार से शशि रमण की रिपोर्ट प्राणपुर, संवाद सूत्रअसालतगंज गांव की घटना में महानंदा नदी से लापता युवक का शव दो दिन बाद बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और आक्रोशित ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। गंभीर स्थिति को देखते हुए छह थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बीते 10 अक्टूबर शनिवार को पुलिस द्वारा पीछा किए जाने के दौरान युवक ने महानंदा नदी में छलांग लगा दी थी। नदी की तेज धारा में वह लापता हो गया था। इसके बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी। घटना के दो दिन बाद युवक का शव नदी से बरामद हुआ। शव बरामद होने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि स्मैक की खरीद बिक्री की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची थी । पुलिस के डर से युवक ने भागने के दौरान नदी में छलांग लगाया था। मृतक के पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.