भागलपुर, अक्टूबर 22 -- Bhagalpur News: अबादपुर में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने पकड़ा, 52.55 ग्राम स्मैक, दो देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, मोबाइल और 3500 रुपये नकद बरामद कटिहार, एक संवाददाता। अबादपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार और मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से 52.55 ग्राम स्मैक, दो देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और 3500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

गुप्त सूचना पर वाहन जांच अभियान एसपी परिचय कुमार ने बताया कि 22 अक्टूबर को अबादपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि बंगाल की ओर से बाइक सवार व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर बाजितपुर की तरफ आ रहा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए...