Bhagalpur News: कटिहार : फलका के गोपालपट्टी घाट गांव में खाना पकाने के दौरान लगी भीषण आग, चार घर और एक बाइक जलकर
भागलपुर, सितम्बर 24 -- Bhagalpur News: फलका।एक संवाददाता गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे फलका प्रखंड के सोहथा दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या-पांच गोपालपट्टी घाट गांव में खाना बनाने के दौरान अचानक भीषण आग लग गई।इस अग्निकांड में चार परिवारों के चार घर, एक बाइक और घरों में रखे नगद 16 हजार रुपये समेत सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। मुखिया प्रतिनिधि अमित गुप्ता, समिति सदस्य लखनदेव ठाकुर, ग्रामीणों और अग्निशमन विभाग के अथक प्रयास के बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका。
घटना का विवरण घटना के बारे में बताया जाता है कि गुरुवार सुबह करीब आठ बजे गोपालपट्टी घाट गाँव निवासी कल्पना देवी के घर में खाना पकाने के दौरान अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पड़ोसी सोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.