भागलपुर, अक्टूबर 17 -- Bhagalpur News: कुरसेला (कटिहार) से मणिकांत रमण की रिपोर्ट गंगा और कोसी नदी के उस पार बसे दियारा क्षेत्र में आज भी आवागमन की सबसे बड़ी बाधा नदी है। कुरसेला प्रखंड के गंगा पार गोबराही दियारा के करीब आधा दर्जन गांवों की लगभग तीन हजार आबादी सड़क और पुल की सुविधा के अभाव में नाव के सहारे आवाजाही करने को मजबूर है। बाजार जाने से लेकर खेती-किसानी और रोजमर्रा के जरूरी कामों तक के लिए ग्रामीणों को नदी पार करनी पड़ती है। इससे न केवल लोगों को परेशानी होती है, बल्कि किसानों और पशुपालकों की आमदनी पर भी असर पड़ रहा है।

नदी पार करना बनी रोजमर्रा की मजबूरी नाव के सहारे कट रही जिंदगी दियारा क्षेत्र के दूर्गास्थान टोला, घाट टोला, बजरंगबली टोला, कैंप टोला, धनेश्वर टोला और जलवाही दियारा समेत अन्य गांवों के लोगों के लिए नदी पार करना रो...