Bhagalpur News: कटिहार : पुरुषार्थी बनाकर पा सकते हैं मोक्षः मुनि प्रशांत
भागलपुर, अगस्त 17 -- Bhagalpur News: कटिहार से शशि रमण की रिपोर्ट कटिहार, निज संवाददाता।तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में मोक्ष की सीढ़ी चंडकौशिक का डंक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुनि प्रशांत कुमार ने बताया कि मोक्ष पहुंचने के लिए जीवन में साधना की अपेक्षा होती है। सांसारिक जीवन में रहते हुए भी साधु की तरह जीवन जी सकते हैं। प्रत्येक धर्म संसार से मुक्त होने की प्रेरणा देता है। भारतीय संस्कृति में ऋषि मुनियों की प्राचीन संस्कृति रही है। वेद में चार आश्रम का वर्णन मिलता है। आगम में श्रावक जीवन साधु जीवन की आचार संहिता, साधना, कर्म मुक्ति का तीर्थंकरों ने उपदेश दिया है। जहां जीवन सम्यक होता है वहां अपराध अपने आप कम हो जाते हैं। यही धर्म का सार होता है। साधना करके कितने ही जीवों ने मुक्ति को प्राप्त किया है। मोक्ष का मार्ग कठिन होता है लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.