भागलपुर, अगस्त 5 -- Bhagalpur News: कटिहार से चन्दन कुमार कर्ण की रिपोर्ट कटिहार। जिले में पिछले 12 घंटे के दौरान अधिकांश नदियों के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि सभी नदियां अब भी चेतावनी और खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं तथा किसी भी तटबंध पर पानी का दबाव नहीं है। महानंदा बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अभियंता के अनुसार सभी प्रमुख गेज स्थलों पर पानी बढ़ने की प्रवृत्ति दर्ज की गई है। पिछले 12 घंटे में महानंदा नदी के जलस्तर में करीब 40 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि महानंदा नदी के झौआ गेज पर जलस्तर 29.27 मीटर से 40 सेमी बढ़कर 29.67 मीटर पर , बहरखाल में 28.78 से 43 सेमी बढ़कर 29.11 मीटर पर , आजमनगर में 27.51 से 30 सेमी बढ़कर 27.81 मीटर पर , धबौल में 26.77 से 22 सेमी बढ़कर 26.99 मीटर पर , कुर्सेल मे...