Bhagalpur News: कटिहार : पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर, रेफर
भागलपुर, अगस्त 10 -- Bhagalpur News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि एनएच-31 पर कोसी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के सामने सोमवार को पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर मौके से भाग निकला। जानकारी के अनुसार कटरिया निवासी गौरव कुमार (20), पिता नारायण यादव और राजेश कुमार (26), पिता सदानंद यादव बाइक से कुरसेला आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.