भागलपुर, अगस्त 1 -- Bhagalpur News: कटिहार से रामनिवास की रिपोर्ट भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा मध्य विद्यालय बीएमपी में निःशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। रेडक्रॉस चेयरमैन डॉ रंजना झा, सचिव संतोष गुप्ता और विद्यालय की प्राचार्या अराधना कुमारी ने संयुक्त रूप से शिविर का उद्घाटन किया। समिति की चेयरमैन ने शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चे खान-पान एवं बदलते जीवन शैली के कारण अपने दांतों की उचित देखभाल नहीं कर पाते। इसी वजह से शिविर के माध्यम से बच्चों में जागरूकता लाने का प्रयास किया जाता है। सचिव ने बताया कि डॉ चंदन कुमार ने 180 बच्चों के दांतों की जांच अपने सहयोगियों के साथ की एवं उन्हें उचित परामर्श दिया। यह भी पढ़ें- Siwan News प्रीटीन पब्लिक स्कूल में छात्र स्वास्थ्य जांच शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की बच्चों...