Bhagalpur News: कटिहार : नहर के समीप से 15.6 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
भागलपुर, जुलाई 13 -- Bhagalpur News: कटिहार से शशि रमण की रिपोर्ट कोढ़ा थाना पुलिस ने 15.6 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नहर के समीप एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस बल ने उसे घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान कोढ़ा थाना क्षेत्र के गेराबारी निवासी धर्मेंद्र कुमार रजक के रूप में बताई। पुलिस द्वारा विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से 15.6 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। बरामदगी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में कांड दर्ज कर आगे की का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.