Bhagalpur News: कटिहार : नशे की हालत में आठ गिरफ्तार
भागलपुर, अगस्त 24 -- Bhagalpur News: कटिहार, एक संवाददाता आजमनगर थाना पुलिस ने नशे की हालत में आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू कराने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को नशे की हालत में पकड़ा। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर आवश्यक प्रक्रिया शुरू की। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की जांच और चिकित्सकीय परीक्षण सहित अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसके बाद सभी के विरुद्ध मद्यनिषेध कानून के तहत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.