भागलपुर, नवम्बर 14 -- Bhagalpur News: समेली (कटिहार) से सितेश कुमार की रिपोर्ट मेरा युवा भारत, के तत्वावधान में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत विषय पर समूह प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन खेल मैदान, खैरा में किया गया। इस अवसर पर युवाओं में खेल भावना, शारीरिक स्वास्थ्य, अनुशासन एवं नशामुक्त समाज के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के युवाओं एवं खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा, टीम भावना, आपसी सहयोग एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। मैदान में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को खेलकूद के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिय...