Bhagalpur News: कटिहार : दो साल से टूटा 11 हजार वोल्ट का पोल हादसे की आशंका
भागलपुर, सितम्बर 30 -- Bhagalpur News: कटिहार से शशिरमण की रिपोर्ट बारसोई । प्रखंड अंतर्गत करणपुर पंचायत के वार्ड नंबर 14 स्थित लोधना गांव में प्राथमिक विद्यालय के सामने 11 हजार वोल्ट विद्युत लाइन का पोल करीब दो वर्षों से टूटा हुआ है। पोल की जर्जर स्थिति के कारण ग्रामीणों और विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि टूटे पोल की जानकारी कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई। लेकिन अब तक इसे दुरुस्त नहीं कराया गया है। विद्यालय के सामने 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन होने के कारण किसी भी समय गंभीर हादसा होने की आशंका बनी हुई है। भाजपा कर्णपुर मंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं कनीय अभियंता को कई बार मामले की जानकारी दी गई। लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.