भागलपुर, सितम्बर 3 -- Bhagalpur News: आजमनगर, एक संवाददाता। थाना से कुछ ही दूरी पर शिवनगर चौक के समीप पप्पू ज्वेलरी दुकान में गुरुवार की अहले सुबह करीब तीन बजे चोरों ने शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान में रखे लाखों रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना के बाद आजमनगर बाजार के व्यवसायियों में चिंता का माहौल है। दुकान संचालक पप्पू पोद्दार ने बताया कि बुधवार की रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर वे घर चले गए थे। गुरुवार की सुबह उन्हें दुकान का शटर टूटे होने की जानकारी मिली। दुकान के अंदर जाकर जांच करने पर करीब ढाई से तीन लाख रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण गायब मिले。

सीसीटीवी फुटेज की जांच दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर सामने आया कि गुरुवार की अहले सुबह करीब तीन बजे चार अज्ञात व्यक्ति दुकान के पास पहुंचे ...