Bhagalpur News: कटिहार : तीसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
भागलपुर, अगस्त 17 -- Bhagalpur News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। सावन की तीसरी सोमवारी पर सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, बेलपत्र, फूल, धतूरा व अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजता रहा। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से अपने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और मंगलकामना की। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर व्रत रखा और पूरे विधि-विधान से पूजा की। सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर मंदिरों में विशेष सजावट और पूजा की व्यवस्था की गई थी। यह भी पढ़ें- Pakur News: सावन की तीसरी सोमवारी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.