भागलपुर, अगस्त 20 -- Bhagalpur News: कटिहार निज संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई एमजेएम महिला कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सद्भावना दिवस मनाया गया।कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ नीलम कुमारी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सद्भावना दिवस केवल एक दिन मनाया जाने वाला कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन में आपसी प्रेम, भाईचारा, शांति और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प है।

कार्यक्रम का विवरण उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि संदेश को केवल आज तक सीमित न रखें बल्कि अपने दैनिक जीवन में भी अपनाएं। इस अवसर पर छात्राओं को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई गई। शपथ में जाति, धर्म, भाषा, क्षेत्र अथवा किसी अन्य आधार पर भेदभाव न करने, सभी के प्रति समान सम्मान रखने तथ...