Bhagalpur News: कटिहार : घर से 92 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
भागलपुर, अक्टूबर 12 -- Bhagalpur News: कुरसेला से शशिरमण की रिपोर्ट थाना पुलिस ने शराबबंदी के खिलाफ अभियान चलाते हुए कुरसेला बस्ती वार्ड संख्या सात में छापेमारी कर एक घर से 92 लीटर देसी शराब बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने तस्कर नंदकिशोर पासवान को मौके से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि शराब बेचने की गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए कुरसेला बस्ती में पुलिस बलों के साथ छापेमारी की गई। जिसमें एक घर से प्लास्टिक के छोटे ड्राम और गैलन में रखा 92 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। शराब बरामद होने पर आरोपी नंदकिशोर पासवान को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत कराया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.