Bhagalpur News: कटिहार : ग्राम सभा में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
भागलपुर, सितम्बर 26 -- Bhagalpur News: कुरसेला (कटिहार) से मणिकांत रमण की रिपोर्ट प्रखंड की उत्तरी और दक्षिणी मुरादपुर पंचायत में शनिवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसमें पंचायत के विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं और ग्रामीणों की समस्याओं पर चर्चा हुई। ग्रामीणों ने सड़क, नाली, आवास समेत स्थानीय जरूरतों से जुड़ी समस्याओं को जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के समक्ष रखा। बीडीओ कुमारी प्रियंवदा ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। वहीं, बीपीआरओ शांतनु ठाकुर ने ग्राम सभा के माध्यम से योजनाओं के चयन और प्राथमिकता तय करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: आवास योजना को लेकर आठ पंचायतों में ग्राम सभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.