Bhagalpur News: कटिहार : गंगा व कोसी के बढ़ते जलस्तर से दियारा क्षेत्र की सब्जी फसलों पर मंडराया संकट
भागलपुर, जुलाई 29 -- Bhagalpur News: कटिहार से शशिरमण की रिपोर्ट सेमापुर (कटिहार) । बरारी प्रखंड क्षेत्र में गंगा एवं कोसी नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि अब दियारा क्षेत्र के किसानों के लिए चिंता का कारण बनने लगी है। नदी का पानी धीरे-धीरे निचले इलाकों में प्रवेश करने लगा है, जिससे बड़े पैमाने पर सब्जी की खेती प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। खेतों में पानी फैलने से किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिरने का खतरा मंडरा रहा है। दियारा क्षेत्र में हर वर्ष बड़ी मात्रा में लौकी, कद्दू, खीरा, करेला, भिंडी, बैंगन, मिर्च, नेनुआ और अन्य हरी सब्जियों की खेती की जाती है। यहां की उपज स्थानीय बाजारों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी भेजी जाती है। लेकिन नदी के बढ़ते जलस्तर ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई खेतों के किनारे पानी पहुंच चुका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.