भागलपुर, अक्टूबर 17 -- Bhagalpur News: प्राणपुर (कटिहार) से अजय उपाध्याय की रिपोर्ट एनएच-31 पर सड़क हादसे में घायल रोहित यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल राजेश रविदास की हालत में सुधार होने के बाद अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। रोहित की मौत की खबर से परिजनों में मातम छा गया है। घटना प्राणपुर थाना क्षेत्र में प्राणपुर रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज के समीप की है। बीते मंगलवार, 13 अक्टूबर को ऑटो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सवार चार लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई थी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घायलों में रोशना थाना क्षेत्र के जोड़ंगा गांव निवासी सुभाष यादव, सुमित्रा देवी, रोहित...