भागलपुर, जुलाई 27 -- Bhagalpur News: कुरसेला से मणिकांत रमन कुरसेला थाना क्षेत्र के शाहपुर धर्मी पंचायत अन्तर्गत एनएच-31 पर कटरिया-सिमडगाछ के समीप बाढ़ के पानी में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कटरिया निवासी कैलाश रविदास के पुत्र साजन कुमार के रूप में हुई है। मृतक की मां पूसा देवी ने बताया कि साजन रविवार दिन से ही घर से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। सोमवार की सुबह सिमडगाछ के पास बाढ़ के पानी में उसका शव उपलाता हुआ मिला। शव मिलने की सूचना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। यह भी पढ़ें- Katihar News: कुरसेला : एनएच-31 किनारे बाढ़ के पानी में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत बताया गया कि साजन छह भाई-बहनों में तीसरे स्थान पर था। घटना की सूचना मिलन...