भागलपुर, अक्टूबर 17 -- Bhagalpur News: कटिहार से चंदन कुमार कर्ण की रिपोर्ट अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जिले में चलाए गए अभियान के दौरान कुल 69 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। एसपी परिचय कुमार ने बताया कि इनमें 12 कांडों में गिरफ्तार आरोपित भी शामिल है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में 57 वारंटी और शराब से जुड़े मामलों में आठ आरोपित शामिल हैं। वहीं एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में भी गिरफ्तारी की गई। अभियान के दौरान शराबबंदी कानून के तहत भी कार्रवाई की गई। इस दौरान 88 लीटर देसी शराब और 27.39 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इसके अलावा वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से 1,34,500 रुपये जुर्माना वसूला गया। यह भी पढ़ें- Purnia News: 4.46 लाख का जुर्माना इसके अलावा पांच बाइक भी बरामद किया गया।...