भागलपुर, अगस्त 2 -- Bhagalpur News: कटिहार से चंदन कर्ण मद्य निषेध विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर चलाए गए छापेमारी अभियान में कुल 67.745 लीटर शराब बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

छापेमारी का विवरण उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि गत रात कदवा थाना क्षेत्र के चौकी वार्ड संख्या-09 में छापेमारी कर नीरज कुमार साह को 17.745 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, दूसरी कार्रवाई में गुप्त सूचना के आधार पर 2 अगस्त की सुबह करीब 4 बजे सेमापुर थाना क्षेत्र के बालूगंज सड़क किनारे घेराबंदी की गई। इस दौरान नगर थाना...