Bhagalpur News: कटिहार: 37 लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
भागलपुर, अगस्त 19 -- Bhagalpur News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। थाना पुलिस ने शराबियों को पकड़ने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान खेरिया यादव टोला निवासी एक युवक को 37 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सिंटू कुमार यादव (34) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए युवक को शराब के साथ पकड़ा गया। बरामद शराब को जब्त कर पुलिस युवक के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। यह भी पढ़ें- कटिहार: रोशना में 13.85 लीटर शराब बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.