Bhagalpur News: कटिहार: 28 ग्राम स्मैक के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार, 58 हजार रुपये नकद बरामद
भागलपुर, अगस्त 21 -- Bhagalpur News: कटिहार से शशि रमण की रिपोर्ट कटिहार, एक संवाददाता । मुफस्सिल थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रामपुर गांव में छापेमारी कर एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से 28 ग्राम स्मैक, 11 मोबाइल फोन और 58,020 रुपये नकद बरामद किए हैं। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है। एसपी परिचय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को मुफस्सिल थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि रामपुर गांव में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम ने गांव में पहुंचकर छापेमारी शुरू की। पुलिस टीम को देखते ही एक युवक और एक महिला वहां से भागने लगे। पुलिस बल ने पीछा कर दोनों को पकड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.