Bhagalpur News: कटिहार: 15 दिन पहले जहां उड़ती थी धूल, वहां फिर चलने लगी नावें
भागलपुर, नवम्बर 2 -- Bhagalpur News: सलखुआ से शशिरमण की रिपोर्ट कोसी की मुख्य धारा में जलस्तर बढ़ने से दियारा क्षेत्र के लोगों की परेशानी फिर बढ़ गई है। नदी में पानी बढ़ने से आवागमन में अतिरिक्त समय लग रहा है।बताया जाता है कि 15 दिन पहले नदी में पानी कम होने से लोग चंद मिनटों में पैदल नदी पार कर जिला और प्रखंड मुख्यालय पहुंच जाते थे। कई जगह नदी की सूखी तलहटी में धूल उड़ती थी। लेकिन अब जलस्तर बढ़ने से उन्हीं जगहों पर फिर नावों का परिचालन शुरू हो गया है। नाव से नदी पार करने में आधे घंटे से अधिक समय लग रहा है। इससे जिला और प्रखंड मुख्यालय आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय मुसाफिरों ने बताया कि इस समय आमतौर पर नदी में पानी कम रहने से आवागमन आसान होता था, लेकिन जलस्तर बढ़ने से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालांकि, फिलहाल कोसी का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.