भागलपुर, सितम्बर 28 -- Bhagalpur News: सेमापुर, संवाद सूत्र। आम्रपाली एक्सप्रेस के सेमापुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं होने से स्थानीय यात्रियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्र के यात्रियों को इस महत्वपूर्ण ट्रेन में सफर करने के लिए काढ़ागोला स्टेशन या कटिहार जंक्शन तक जाना पड़ता है। इससे यात्रियों को अतिरिक्त दूरी तय करने के साथ समय और किराये का भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सेमापुर रेलवे स्टेशन से बड़ी संख्या में यात्री प्रतिदिन विभिन्न स्थानों के लिए आवागमन करते हैं। इसके बावजूद आम्रपाली एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेन का यहां ठहराव नहीं होना क्षेत्र के यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और दूर-दराज के गांवों से आने वाले यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए दूसरे स्टे...