भागलपुर, जुलाई 27 -- Bhagalpur News: मनसाही से अजय कुमार की रिपोर्ट मनसाही, एक संवाददाता कटिहार-मनिहारी सड़क के किसान चौक के पास सुनसान जगह पर सोमवार की सुबह एक अज्ञात सिक्योरिटी गार्ड का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मनसाही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में देते हुए घटना स्थल की घेराबंदी कर फॉरेंसिक जांच की कार्रवाई में जुट गई है। साथ ही शव की पहचान को लेकर कोशिश तेज कर दी गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीते रात्रि सिक्योरिटी गार्ड की या तो छिनछोड़ कर हत्या कर दी गई या फिर उसके शव को कहीं और पर हत्या करने के बाद यहां फेंक दिया गया। थाना अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है शव की पहचान होते ही हत्या के आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस...