Bhagalpur News: कटिहार: सालमारी पुलिस ने चार नशेड़ी को किया गिरफतार
भागलपुर, जुलाई 17 -- Bhagalpur News: सालमारी से शशि रमन की रिपोर्ट सालमारी पुलिस ने नशा के खिलाफ अभियान चला कर विभिन्न चौक चौराहों से चार नशेड़ी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए कटिहार न्यायालय भेजा है। थाना अध्यक्ष कुमारी जुली ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी के कुछ लोग शराब के नशे में हंगामा और गाली गलौज कर रहा है। तुरंत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर नशा की पुष्टि के लिए अल्कोहल की जांच की गयी। नशा की पुष्टि होने पर विधिसंगत कार्रवाई की गयी। नाम पुछने पर अपना नाम मुकेश मंडल 39 वर्ष, काशीनाथ मंडल 29 वर्ष, दोनों ग्राम अरिहाना, हारून रशीद 42 वर्ष, सोनू कुमार 38 वर्ष, दोनों ग्राम पिरगंज सभी थाना सालमारी जिला कटिहार, सभी को शराब पीने में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.