भागलपुर, अगस्त 16 -- Bhagalpur News: बारसोई, कटिहार से शशि रमन की रिपोर्ट सावन की पवित्र संध्या में जब मंदिर परिसर भक्ति के दीपों से जगमगाया और हर ओर शिव-पार्वती के जयकारे गूंजे, तो बारसोई का श्री विष्णु मंदिर मानो आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बन उठा। शनिवार को हरियाली तीज के अवसर पर श्री विष्णु मंदिर परिसर में राधा दासी महिला मंडली की ओर से आयोजित सावन महोत्सव में आस्था, संस्कृति और नारी शक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। भक्ति गीतों, पारंपरिक परिधान और धार्मिक वातावरण ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम में 65-बलरामपुर की विधायक संगीता देवी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि सावन का प्रत्येक क्षण भगवान शिव की आराधना और आत्मचिंतन का संदेश देता है। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: तीज महोत्सव...