भागलपुर, जुलाई 27 -- Bhagalpur News: फलका से आशीष कुमार की रिपोर्ट अलग जगहों से छापेमारी कर शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि गश्ती के क्रम में सूचना मिली कि रहटा चौक पर कुछ व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा है।सत्यापन हेतु दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर हंगामा कर रहे तीन लोगों को पकड़ा गया।पुनः सूचना पर महेशपुर चौक समीप शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में दो लोगों को पकड़ा और पूछताछ किया गया।पूछताछ के क्रम में आरोपियों के मुंह से शराब पीने का गंध आ रहा था।सभी आरोपियों का ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से जांच के पश्चात शराब पीने की पुष्टि हुई है।जिसके बाद आरोपियों के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी ह...