भागलपुर, अक्टूबर 27 -- कटिहार में अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला Bhagalpur News: कटिहार, एक संवाददाता। जिला भाजपा कार्यालय में मंगलवार को लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को अभियान की रूपरेखा से अवगत कराया। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के मुद्दे को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिला अध्यक्ष मनोज राय ने मंचासीन अतिथियों को अंगवस्त्र और पुष्प भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा ...