Bhagalpur News: कटिहार: रेल पुलिस दो आरोपियों को मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार
भागलपुर, अगस्त 22 -- Bhagalpur News: कटिहार से शशि रमण की रिपोर्ट रेल पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। रेल थानाध्यक्ष सुशील शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान समेली निवासी राणा कुमार के रूप में हुई है। आरोपी के पास से मोबाइल बरामद किया गया। वहीं दूसरे आरोपी की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है। जिसके पास से चोरी का मोबाइल बरामद हुआ। इस मामले में वादी रोहित राय के लिखित आवेदन के आधार पर रेल थाना में केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.