भागलपुर, जुलाई 2 -- Bhagalpur News: कटिहार से शशि रमन की रिपोर्ट मनिहारी थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। नवाबगंज आईटीआई कॉलेज के पास निजी फाइनेंस के एक कर्मी सह पूर्णिया जिले के हरदा निवासी सोनू सिंह से बाइक सवार बदमाशों ने करीब 50 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, भारत फाइनेंस का कर्मी अपने कार्य से जा रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया। हथियार का भय दिखाकर बदमाशों ने उसके पास मौजूद करीब 50 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी तेज रफ्तार बाइक से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मनिहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ घटनास्थल के आसपा...