Bhagalpur News: कटिहार: भारीडीह शिव मंदिर में चोरी, क्षेत्र में आक्रोश
भागलपुर, सितम्बर 29 -- Bhagalpur News: हसनगंज। थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक भारीडीह शिव मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर मंदिर परिसर से घंटी, दानपेटी सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर हसनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर का जायजा लेते हुए मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात चोरों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए छानबीन में जुटी है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है और उन्होंने चोरों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.