Bhagalpur News: कटिहार: बरारी में भाजपा युवा मोर्चा के छात्र सम्मेलन की तैयारी तेज, कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित
भागलपुर, जुलाई 3 -- Bhagalpur News: बरारी से दिलीप मिश्रा बरारी । बरारी प्रखंड में आगामी 5 जुलाई को आयोजित होने वाले भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला स्तरीय छात्र सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को बरारी नगर पंचायत स्थित गुरुबाजार के राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय ने की।
बैठक की चर्चा बैठक में छात्र सम्मेलन को सफल भव्य एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।सम्मेलन में अधिक से अधिक छात्र-युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने सभी पंचायतों एवं बूथ स्तर तक जनसंपर्क अभियान चलाने तथा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया।
भाजपा अध्यक्ष का संदेश बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.