भागलपुर, अक्टूबर 7 -- Bhagalpur News: बरारी। बरारी प्रखंड में राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के तहत बुधवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में 'पोषण मेला सह प्रदर्शनी' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार धीरज एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी विभा कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मेले में आंगनबाड़ी सेविकाओं सहायिकाओं जीविका दीदियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं शामिल हुईं।

समुदाय की सहभागिता इस अवसर पर बीडीओ धीरेन्द्र कुमार धीरज ने कहा कि पोषण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सामुदायिक सहभागिता बेहद जरूरी है।उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं जीविका दीदियों एवं स्थानीय महिलाओं से अपील की कि बिना किसी अतिरिक्त बजटीय खर्च के स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पोषणयुक्त ...