Bhagalpur News: कटिहार: बरंडी नदी में डूबे युवक का शव 11 दिन बाद बरामद, परिजनों में कोहराम
भागलपुर, अक्टूबर 6 -- Bhagalpur News: फलका, एक संवाददाता। बीते 26 सितंबर को फलका थाना क्षेत्र के रहटा पंचायत स्थित बड़कीबाड़ी गांव के समीप बरंडी नदी के गडैया घाट पर पैर फिसलने से डूबे 30 वर्षीय सोमाय किस्कु का शव मंगलवार की अहले सुबह बरामद कर लिया गया है।युवक का शव घटना के करीब 11 दिन बाद माँगनपट्टी गांव के समीप लक्ष्मीपुर घाट पर पानी में तैरता हुआ मिला।शव मिलने की खबर फैलते ही घाट पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुराहाल था। गाँव वालों की भी आंखे नम थी। गौरतलब हो कि 26 सितंबर को सोमाय किस्कु अपने घर बड़कीबाड़ी से लक्ष्मीपुर बहियार स्थित अपने खेत में लगी फसल को देखने जा रहा था। इसी दौरान बरंडी नदी के गडैया घाट को पार करते समय उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.