भागलपुर, सितम्बर 27 -- Bhagalpur News: मनिहारी नि स रविवार को मनोहरपुर पंचायत भवन मे मुखिया शबनम कुमारी यादव के अध्यक्षता मे रविवार को ग्रामसभा का आयोजन किया गया । जिसमे प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची सार्वजनिक की गई। मुखिया ने ग्रामसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा पीएम आवास प्लस योजना को लेकर सर्वे कराई गई थी । सर्वे मे 1764 के आस पास आवास के लिए लाभाथियो को सूची मे शामिल किया गया था । सर्वे के दौरान सूचि मे शामिल लाभार्थियो के अनुसार फाइनल सूची मे 1418 लाभार्थियो का नाम शामिल किया गया है । जिसमे कोटिवार एसटी वर्ग से 236 ,एससी कोटि से 223 तथा अन्य जाति से 959 कुल 1418 लाभाथियो को क्रम संख्या के अनुसार पीएम आवास का बहुत जल्द लाभ मिलेगा । यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: चांदन में आधे दर्जन पंचायतों में होगी ग्रामसभा मुखिया ...