भागलपुर, अगस्त 18 -- Bhagalpur News: कटिहार। कोढ़ा प्रखंड के विशनपुर पंचायत भवन परिसर सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पंचायत वासियों तक सीधे पहुंचाना था। शिविर में कई मामले का ऑन स्पॉट निष्पादन किए गए।पंचायत सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ आवेदन एवं लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया भी बताई गई। लोगों ने राशन, कृषि, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, राजस्व एवं अन्य योजनाओं से संबंधित जानकारी दिया गया और लाभुक का आवेदन प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...